टी-20 के कैसे दिग्गज बल्लेबाज बने बटलर? इस खिलाड़ी को दिया श्रेय


Praveen Kumar Mishra
04 Apr 2025

जोस बटलर का बड़ा बयान

    इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने हाल ही में एक खास शख्स को अपनी सफलता का श्रेय दिया. आइए जानें उनकी कहानी!

T20 में ओपनिंग की शुरुआत

    जोस बटलर आज T20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनरों में से एक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सफर कैसे शुरू हुआ?

महेला जयवर्धने का योगदान

    बटलर ने कहा, "मैं महेला जयवर्धने का बहुत बड़ा कर्जदार हूं, जिन्होंने मुझे T20 में ओपनिंग का मौका दिया."

एक कोच का विश्वास

    श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने ने बटलर की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा.

बटलर का करियर बदला

    इस फैसले ने बटलर के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. ओपनिंग ने उनकी आक्रामक शैली को आजादी दी.

बटलर का टी-20 करियर

    बटलर टी-20 क्रिकेट में सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 437 मुकाबले में 12279 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 86 अर्धशतक और 8 शतक लगाए हैं.

More Stories