इंग्लैंड दौरे से पहले भारत के 'ब्रहमास्त्र' को लेकर बुरी खबर


Praveen Kumar Mishra
02 Apr 2025

बुमराह की चोट

    जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है.

सिडनी में लगी थी चोट

    बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान चोट का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल में वापसी नहीं

    इसके बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं और आईपीएल 2025 में अब तक वापसी नहीं कर सके हैं.

स्पष्ट जानकारी नहीं

    बुमराह की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है और उनकी वापसी को लेकर अब तक कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

तीन मैचों के लिए उपलब्ध

    एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

दो टेस्ट मैचों से बाहर

    बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं और भारत के लिए ये बड़ा झटका है.

बीसीसीआई से हरी झंडी नहीं

    तेज गेंदबाज की चोट को देखते हुए ही बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल के लिए अब तक हरी झंडी नहीं दी है.

More Stories