Irani Cup में मिला नया 'अश्विन', शतक ठोक मचाई तबाही


India Daily Live
05 Oct 2024

ईरानी कप 2024

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 का डिसाइडर मैच खेला जा रहा है.

मैच का 5वां दिन

    रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच जारी इस मुकाबले का आज 5वां यानी आखिरी दिन है. मुंबई के पास 435 रनों की लीड है.

तनुष कोटियन

    दूसरी पारी में मुंबई के लिए आखिरी दिन ऑलराउंडर तनुष कोटियन ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक पूरा किया है.

दूसरा शतक

    फर्स्ट क्लास करियर में तनुष कोटियन का यह दूसरा शतक है. नाबाद 112 रन बनाकर खेल रहे तनुष 10 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद हैं.

कौन हैं तनुष कोटियन

    तनुष कोटियन बैटिंग ऑलराउंडर हैं. वो दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और राइट आर्म ऑफब्रेक गेंदबाजी करते हैं.

रणजी का खिताब जिताया था

    तनुष कोटियन ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन मुंबई को 42वीं बार चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था.

गेंद-बल्ले से मचाई थी तबाही

    रणजी ट्रॉफी 2024 में तनुष कोटियन ने बैटिंग और बॉलिंग में धमाल मचाया था. उन्होंने 10 मैचों में 29 विकेट निकाले थे, जबकि बल्ले से 41 की औसत से 502 रन बनाए थे.

घरेलू क्रिकेट

    तनुष कोटियन मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ दिसंबर 2018-19 में रणजी डेब्यू किया था.

29 मैचों में 85 विकेट

    तनुष अब तक फर्स्ट क्लास के 29 मैचों में 85 विकेट ले चुके हैं. उनके नाम 1 शतक और 12 फिफ्टी के साथ 1273 रन दर्ज हैं.

लिस्ट ए और आईपीएल करियर

    लिस्ट ए के 19 मैचों में 20 जबकि टी20 के 24 मैचों में 24 विकेट निकाल चुके हैं. वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मैच भी खेल चुके हैं.

दूसरे अश्विन हैं तनुष?

    तनुष कोटियन को दिग्गज आर अश्विन का विकल्प माना जा रहा है, जो फ्यूचर में टीम इंडिया में उनकी जगह ले सकते हैं.

More Stories