जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा कारनामा, मलिंगा को छोड़ा पीछे


Praveen Kumar Mishra
27 Apr 2025

बुमराह का कारनामा

    मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं और उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है.

1. जसप्रीत बुमराह

    दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए आईपीएल में 171 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. इसी के साथ वे पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

2. लसिथ मलिंगा

    मुंबई के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में मलिंगा दूसरे नंबर हैं. उन्होंने अपने करियर में 170 विकेट हासिल किए थे.

3. हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 127 विकेट अपने नाम किए हैं.

4. मिचेल मैक्लघन

    मिचेल मैक्लघन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 71 विकेट अपने नाम किए हैं.

5. कायरन पोलार्ड

    पोलार्ड ने मुंबई के लिए 69 विकेट अपने नाम किए हैं और इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.

6. हार्दिक पांड्या

    हार्दिक इस लिस्ट में छठे नंबर हैं और उन्होंने 65 विकेट अब तक मुंबई के लिए अपने नाम किए हैं.

More Stories