IPL 2024 में विराट कोहली ने बनाए ये 5 खास रिकॉर्ड


India Daily Live
27 May 2024

आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 अब खत्म हो गया है. इस सीजन केकेआर ने खिताब अपने नाम किया.

विराट कोहली

    विराट कोहली ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया, उनकी टीम एलिमिनेटर से बाहर हुई थी.

5 बड़े रिकॉर्ड

    हम आपके लिए विराट कोहली द्वारा बनाए गए इस सीजन उनके 5 बड़े रिकॉर्ड लाए हैं.

पहला रिकॉर्ड

    विराट ने इस सीजन 15 मैचों में 61 की औसत से 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता. उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक निकला.

दूसरा रिकॉर्ड

    विराट कोहली आईपीएल में 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने, उन्होंने 2016 और 2024 में ये कमाल किया है.

तीसरा रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने इस सीजन अपने आईपीएल करियर में 8 हजार रन पूरे किए. वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं.

चौथा रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने इस सीजन आईपीएल में 700 चौके भी पूरे किए, शिखर धवन (768) के बाद वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं.

पांचवा रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने इस सीजन RCB के लिए 250 मैच पूरे किए. वो टी20 इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बने हैं.

More Stories