'अनलकी प्लेयर', IPL 2024 में काट रहा भौकाल, फिर भी सेलेक्टर्स ने पूछा तक नहीं
India Daily Live
01 May 2024
टी20 विश्व कप 2024
1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है.
2 ओपनर
भारतीय टीम में 2 ओपनर शामिल किए गए हैं, जिनमें रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल का नाम है.
इन प्लेयर्स की लॉटरी
आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर संजू सैमसन, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है.
पूरी तरह इग्नोर
टी20 विश्व कप में एक खिलाड़ी को पूरी तरह इग्नोर किया गया, सेलेक्टर्स ने उनके नाम की चर्चा तक नहीं की.
ऋतुराज गायकवाड़
यह खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और बल्ले से भौकाल काट रहे हैं.
9 मैचों में 447 रन
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन 9 मैचों में 63 की औसत से 447 रन बनाए हैं.
दूसरे सबसे ज्यादा रन स्कोरर
ऋतुराज सीएसके के टॉप रन स्कोरर हैं और इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी.
बन सकते थे बैकअप ओपनर
ऋतुराज गायकवाड़ को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में जगह दी जा सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
48 चौके, 13 छक्के
ऋतुराज ने इस सीजन 48 चौके, 13 छक्के जमाए हैं. वो एक शतक भी लगा चुके हैं.
टी20 करियर
ऋतुराज ने टीम इंडिया के लिए 20 टी20 मैचों में 35.71 की औसत से 500 रन बनाए हैं. जिनमें 3 अर्धशतक शामिल हैं.