IPL 2024: रियान के फैन हुए कप्तान संजू, आलोचकों को दिया करारा जवाब
India Daily Live
29 Mar 2024
आईपीएल 2024
आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया दिया.
लगातार दूसरी हार
इस सीजन दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है, जबकि राजस्थान ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की.
संजू ने की तारीफ
संजू ने मैच के बाद कहा बल्लेबाजी के दौरान 17 ओवर तक मैं और संगकारा यही सोच रहे थे कि एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलना बेहतर होता, लेकिन फिर रियान ने हमारे लिए बढ़िया बैटिंग की.
लोग पूछते थे...
संजू सैमसन ने कहा टीम में रियान की चर्चा पिछले 3-4 सालों में खूब हुई है. मुझसे लोग पूछते थे कि वो कब अच्छा करेगा?
उनके पास बहुत कुछ है
'रियान के लिए यह टचवुड मौसम है, उन्हें अपना सिर झुकाकर रखना होगा. उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए बहुत कुछ है.'
हर एक मैच अलग
संजू ने बताया 'संदीप और आवेश दोनों लय में लग रहे थे, रियान को हर मैच एक अलग मैच की तरह लेना होगा.
रियान ने संभाला मोर्चा
मुकाबले में राजस्थान ने 36 रनों पर अपने शुरुआती तीनों बड़े विकेट खो दिए थे, इसके बाद रियान पराग ने मोर्चा संभाला.
आखिरी ओवर में 25 रन
रियान पराग ने आर अश्विन के साथ टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की. उन्होंने आखिरी ओवर में नॉर्खिया को 25 रन कूटे थे.
7 चौके 6 छक्के
रियान ने 45 गेंद पर नाबाद रहते हुए 84 रन की पारी खेली. उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले.
12 रन से जीती RR
रियान की पारी के दम पर आरआर 185 रन तक पहुंची, जिसके बाद उसने दिल्ली को 173 रनों पर रोक दिया.