IPL 2024: 'निश्चित तौर पर निराश हूं', लगातार दूसरी हार पर फूटा पंत का गुस्सा


India Daily Live
29 Mar 2024

IPL 2024

    आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया दिया.

लगातार दूसरी हार

    दिल्ली की लगातार दूसरी हार से कप्तान ऋषभ पंत निराश और नाराज दिखे.

हार निराश करने वाली

    पंत ने मैच के बाद कहा यह हार निराश करने वाली, हमें इससे सीखने की जरूरत है.

अगले मैच में बढ़िया करेंगे

    दिल्ली के लिए 100वां मैच खेलने वाले पंत ने कहा हम अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

निराश हूं

    'निश्चित तौर पर निराश हूं. इससे सबसे अच्छी बात जो हम कर सकते हैं वह है इससे सीखना.'

कभी-कभी

    पंत ने बताया गेंदबाजों ने 15-16 ओवर तक वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्लेबाज कभी-कभी डेथ ओवरों में तेजी से खेलते हैं और तेजी से रन बनाते हैं, इस मैच में यही हुआ.

मार्श-वॉर्नर की तारीफ

    पंत मार्श और वॉर्नर को लेकर कहा दोनों ने बढ़िया शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में हमने कुछ विकेट गंवाए और अंत में हमें काफी रन बनाने पड़े.

रियान पराग

    RR ने एक वक्त 36 रन पर 3 विकेट खो दिए थे, इसके बाद रियान पराग ने 84 रन बनाकर टीम को 185 तक पहुंचाया था.

25 रन लुटाना पड़े भारी

    दिल्ली के लिए 20वें ओवर में नॉर्खिया ने 25 रन लुटाए थे, 185 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली 173 रन ही बना सकी.

More Stories