कौन है 21 साल ये बैटर, जिसने हर्षल पटेल के 1 ओवर में ठोके 25 रन
India Daily Live
23 Mar 2024
IPL 2024
आईपीएल 2024 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं.
अभिषेक पोरेल
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बैटर अभिषेक पोरेल ने बल्ले से तबाही मचाई.
1 ओवर में 25 रन
अभिषेक ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 25 रन ठोके और टीम को 175 रनों तक ले गए.
9वें नंबर पर बैटिंग
अभिषेक पोरेल दिल्ली के लिए 9वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. उन्होंने 320 के स्ट्राईक रेट तबाही मचाई.
4 चौके और 2 छक्के
अभिषेक पोरेल ने 10 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रनों की उम्दा पारी खेली और सबका दिल जीत लिया.
आखिरी ओवर में 25 रन
पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए थे. 20 वें ओवर में 25 रन बने.
175 का टारगेट
आखिरी ओवर में 25 रनों की बदौलत टीम 20 ओवर में 174 रन तक पहुंच गई.
पंत की जगह मौका
अभिषेक पोरेल को पिछले सीजन ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया था.
पिछले सीजन का प्रदर्शन
पिछले सीजन 4 मैचों में उन्होंने सिर्फ 33 रन बनाए थे. इस सीजन पहले ही मैच में उन्होंने 34 रन बनाए.
अभिषेक पोरेल का घरेलू क्रिकेट
अभिषेक पोरेल बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य थे.
फर्स्ट क्लास करियर
23 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.50 की औसत से 1072 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 11 मैचों में 275 रन बनाए हैं. टी20 के 14 मैचों में वो 294 रन बना चुके हैं.