454 दिन बाद चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटा चैंपियन, नए लुक से सबको किया हैरान


India Daily Live
23 Mar 2024

IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है.

पंत की वापसी

    चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने बतौर कप्तान मैदान पर वापसी की है.

शानदार लुक में पंत

    पंत शानदार लुक में मैदान पर उतरे. वो पूरी तरह फिट लग रहे हैं. पंत को इस तरह देख फैंस काफी खुश हैं.

फैंस लुटा रहे प्यार

    ऋषभ पंत की मैदान पर उतरने की कई फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

454 दिन बाद वापसी

    साल 2022 दिसंबर में सड़क हादसे के बाद से पंत मैदान से दूर रहे हैं. उन्होंने पूरे 454 दिन बाद वापसी की है.

पंजाब की पहले गेंदबाजी

    पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

    शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)

    डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा

More Stories