'रोहित को फिर कप्तान बनाने जा रही MI', दिग्गज का बड़ा दावा
India Daily Live
02 Apr 2024
आईपीएल 2024
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस लगातार 3 मैच हार चुकी है. खराब कप्तानी को लेकर हार्दिक पांड्या ट्रोल हो रहे हैं.
उल्टा पड़ा फैसला
हार्दिक को इस सीजन फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया था, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया है.
फिर कप्तान बनेंगे रोहित?
अब चर्चा है कि हार की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडिंयस हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीनकर वापस रोहित शर्मा को कप्तान बना सकती है.
मनोज तिवारी
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने सनसनीखेज दावा करके सभी को चौंका दिया है, उन्होंने कहा हार्दिक की कप्तानी जाने वाली है.
जल्द हो सकता है फैसला
बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके मनोज तिवारी को यह अहसास हो रहा है कि फ्रेंचाइजी जल्द ही कप्तानी पर बड़ा फैसला लेगी.
दबाव में पांड्या
क्रिकबज पर बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने हार्दिक की कप्तानी सवाल खड़े किए और कहा वो दबाव में हैं.
दबाव में बॉलिंग भी नहीं की
'मेरे ख्याल से हार्दिक दबाव में हैं, शायद इसलिए उन्होंने मुंबई के लिए राजस्थान के सामने बॉलिंग नहीं की, जबकि SRH के खिलाफ बॉलिंग की थी.
तनिक भी हिचकिचाहट नहीं
'मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट या फिर उनके मालिकों को मैं समझता हूं तो उन्हें ऐसा फैसला लेने में तनिक भी हिचकिचाहट नहीं होती है.'
प्वाइंट टेबल पर एक भी अंक नहीं
प्वाइं टेबल में टीम का खाता नहीं खुला, हार्दिक साधारण कप्तान रहे हैं, वे बॉलर्स का सही तरीके से यूज नहीं कर पाए.
माहौल भी सही नहीं
हार्दिक पांड्या को लेकर जो माहौल है वो सही नहीं दिख रहा, यही वजह है कि कप्तानी को लेकर फ्रेंचाइजी द्वारा एक बड़ा कॉल लिया जा सकता है.
चौंक गए सहवाग
मनोज के बगल में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी बैठे थे. जब मनोज ने कप्तान बदलने का दावा किया तो वो चौंक गए.