IPL 2024: कितनी है Jake Fraser-McGurk की सैलरी?


India Daily Live
28 Apr 2024

IPL 2024

    जेक फ्रेजर मैकगर्क ऑस्ट्रेलिया से आते हैं. हम आपके लिए उनकी सैलरी डिटेल लाए हैं.

आईपीएल 2024

    इन दिनों आईपीएल 2024 का रोमांच है. अब तक 44 मैच हो चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर मैकगर्क कमाल कर रहे हैं.

सबसे तेज फिफ्टी

    जेक फ्रेजर मैकगर्क इस सीजन लीग की 15 गेंद पर सबसे तेज फिफ्टी मार चुके हैं.

27 गेंद पर 84 रन

    जैक फ्रेजर ने मुंबई के खिलाफ 27 गेंद पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर खलबली मचा दी.

ऑक्शन में अनसोल्ड

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस युवा बल्लेबाज को ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था.

ऐसे हुई एंट्री

    दिल्ली कैपिटल्स ने जैक को लुंगी एनगिडी के रिप्लेस्मेंट के तौर पर जेक अपने स्क्वाड में शामिल किया था.

कितनी है सैलरी

    दिल्ली की टीम मैकगर्क को इस सीजन के लिए 20 लाख रुपये दे रही है. यानी कम कीमत में वो बड़ा कमाल कर रहे हैं.

मेलबर्न में जन्म

    जेक फ्रेजर एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म 11 अप्रैल 2002 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था.

आक्रामक शैली

    इस बल्लेबाज ने कैरी बैप्टिस्ट ग्रामर स्कूल से पढ़ाई की, वे आक्रामक अंदाज को लेकर पहचाने जाते हैं.

सबसे तेज शतक

    फ्रेजर के नाम लिस्ट ए में सबसे तेज सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 29 गेंदों पर शतक ठोका था.

5 मैचों में 247 रन

    आईपीएल 2024 में जैक 5 मैचों में 247 रन बना चुके हैं. उनके नाम 3 फिफ्टी हैं.

237.50 का स्ट्राइक रेट

    इस बल्लेबाज ने इस सीजन 237.50 के स्ट्राइक रेट और 49 की औसत से रन बनाए हैं, इस दौरान 22 छक्के और इतने ही चौके लगाए.

More Stories