भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी, गिल का नाम भी शामिल
Praveen Kumar Mishra
13 Feb 2025
1. सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था.
2. विराट कोहली
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस कारनामे को अब तक 11 बार करने में कामयाब हुए हैं.
3. युवराज सिंह
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था.
4. सौरव गांगुली
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और इस खिलाड़ी ने इस खिताब को 6 बार अपने नाम किया था.
5. एमएस धोनी
एमएस धोनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और उन्होंने अपने करियर के दौरान 6 बार ये कारनामा किया था.
6. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 5 बार भारत के लिए वनडे में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया है.
7. शुभमन गिल
युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अब तक इस कारनामे को कुल 5 बार किया है.