9 साल बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट खेलने जा रही टीम इंडिया
अगस्त में श्रीलंका दौरा पर टीम इंडिया
भारतीय टीम का अगला मिशन श्रीलंका सीरीज है. भारत को अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है.
कितने मैच में आमना-सामना?
भारत बनाम श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगा भारत
2017 के बाद भारतीय टीम पहली बार श्रीलंका टेस्ट दौरे के लिए रवाना होगी.
शेड्यूल
1st टेस्ट: 15-19 अगस्त, गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले
2nd टेस्ट: 23-27 अगस्त, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
इतने बजे से शुरु होगा मैच
IND vs SL टेस्ट सीरीज भारतीय समयानुसार सुबह के 10 बजे से खेला जाएगा.
7 अगस्त से प्रैक्टिस शुरु
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 7 अगस्त से कोलंबो में 4 दिनों तक अभ्यास मैच खेलेगी.
हेड टू हेड
कुल मैच- 46
भारत ने जीते- 22
श्रीलंका ने जीते- 7
ड्रॉ- 17
टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.
श्रीलंका टीम
अभी तक श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेजबान श्रीलंका किस तरह की टीम का एलान करती है.