3 दिग्गजों का तीसरा टेस्ट खेलना भी मुश्किल, टीम इंडिया पर पड़ेगा तगड़ा असर
Antriksh Singh
01 Feb 2024
बड़े खिलाड़ी गायब
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और शमी के बाहर होने की खबर है.
पहला टेस्ट हार गया भारत
कोहली पहले ही पर्सनल कारण के चलते शुरुआती दो टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी में भारत पहला टेस्ट हार चुका है.
कोहली के ना होने का असर
कोहली का ना होना भारतीय टॉप ऑर्डर की अनुभवहीनता को बढ़ाएगा. पहले ही रहाणे और पुजारा जैसे नाम टीम में नहीं हैं.
रवींद्र जडेजा भी बाहर
रवींद्र जडेजा हैमस्ट्रिंग से ग्रस्त हैं. रिकवरी में 6-8 हफ्तों का समय लग सकता है.
बड़ा झटका
जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन टॉप का है. स्पिन फ्रेंडली पिच पर वे केवल गेंदबाज के तौर पर भारी होते हैं.
संतुलन खराब होगा
ऐसे में भारत का ना केवल संतुलन खराब होगा बल्कि वे एक टॉप फॉर्म खिलाड़ी की सर्विस भी नहीं पाएंगे.
मोहम्मद शमी
शमी पहले ही सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट से फिटनेस के चलते बाहर हैं.
पूरी सीरीज मिस कर सकते हैं
टखने की चोट से जूझ रहे शमी पूरी सीरीज मिस कर सकते हैं.
क्या असर होगा?
बुमराह अकेले दम पर इतना वर्कलोड नहीं ले पाएंगे. उनको एक ब्रेक चाहिए होगा. शमी के बिना इस जगह को भरना मुश्किल होगा