IND vs ENG: बस 9 विकेट और...इतिहास रचेंगे R Ashwin


Bhoopendra Rai
21 Jan 2024

IND vs ENG टेस्ट सीरीज

    भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, जिसमें सभी की नजर स्टार स्पिनर आर अश्विन पर होगी.

आर अश्विन

    37 साल के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

500 विकेट पूरे कर सकते हैं

    अश्विन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 95 टेस्ट मैचों में 490 विकेट हासिल किए हैं. वह 500 विकेट का आंकड़ा छून से 10 कदम दूर हैं.

10 विकेट की जरूरत

    अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में 10 विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले भारत के केवल दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे.

नंबर एक पर कुंबले

    भारत के लिए अभी तक सिर्फ अनिल कुंबले ही ये बड़ा मुकाम हासिल कर पाए हैं. उन्होंने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं.

34 बार 5 जबकि 8 बार 10 विकेट निकाले

    आर अश्विन ने टेस्ट मैचों में 34 बार पारी में 5 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 8 बार 10 या उससे ज्यादा विकेट्स झटके हैं.

मुथैया मुरलीधरन

    अगर ओवरआल सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने की बात करें तो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ नंबर एक पर हैं.

शेन वॉर्न

    दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर रहे शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने 708 टेस्ट विकेट चटकाए थे.

More Stories