रनों के लिहाज से विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत
Gyanendra Sharma
07 Jul 2025
इंग्लैंड को 336 रनों से हराया
भारत ने रविवार को बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर टेस्ट मैचों में विदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
शुभमन गिल की कप्तानी
शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने इंग्लैंड को 608 रनों का लक्ष्य दिया था और अंतिम दिन मेजबान टीम को 271 रनों पर समेट दिया.
वेस्टइंडीज
भारत ने विदेश में इससे पहले वेस्टइंडीज को उसकी धरती पर 318 रन से हराया था.
श्रीलंका
2017 में श्रीलंका के गाले टेस्ट में भारत ने मेजबान टीम को 304 रनों से हराया था.
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को 2024 में पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया ने 295 रनों से हराया था.
इंग्लैंड
टीम इंडिया ने 1986 में इंग्लैंड को लीड्स टेस्ट मैच में 279 रनों से शिकस्त दी थी.