धर्मशाला टेस्ट में James Anderson रचेंगे इतिहास, बस 2 विकेट दूर
Bhoopendra Rai
02 Mar 2024
5वां टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होगा.
जेम्स एंडरसन
इस मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं.
धर्मशाला में मिलेगी मदद
धर्मशाला की पिच और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं. ऐसे में यह बॉलर बैटर्स को परेशान कर सकता है.
महज 2 विकेट की दरकार
41 साल के जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट से महज 2 विकेट दूर हैं. 2 विकेट लेकर वो इतिहास रच देंगे.
रचेंगे इतिहास
अगर वो धर्मशाला में 2 विकेट निकालते हैं तो 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं.
186 मैचों में 698 विकेट
अभी तक एंडरसन ने 186 टेस्ट मैचों में 698 विकेट निकाले हैं. वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं.
32 बार 5 विकेट
जेम्स एंडरसन अपने करियर में 32 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. 32 दफा उन्होंने 4 शिकार किए हैं.
3 बार 10 विकेट
जेम्स एंडरसन एक टेस्ट मैच में 3 बार 10 विकेट भी ले चुके हैं. एक पारी में 42 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है.
इस सीरीज में 8 विकेट
भारत-इंग्लैंड के बीच जारी इस टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन 8 विकेट ले चुके हैं.