जीत के बाद Ravindra Jadeja ने फिर जीता सबका दिल, जानें कैसे


India Daily Live
19 Feb 2024

टेस्ट सीरीज

    सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने राजकोट में इंग्लैंड को 434 रनों से करारी शिकस्त दी और 2-1 से बढ़त हासिल की.

557 का टारगेट था

    भारत ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को 557 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वो 122 रनों पर सिमट गई.

सबसे बड़ी जीत

    इतिहास में रनों के मामले में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है, जिसमें रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए और 7 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी.

रवींद्र जडेजा

    इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा जीत के हीरो बने, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

पत्नी को समर्पित किया अवार्ड

    मैच के बाद जडेजा ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार अपनी पत्नी रिवाबा को समर्पित किया है.

पत्नी को श्रेय दिया

    जडेजा ने मानसिक रूप से अपने पीछे कड़ी मेहनत करने का श्रेय अपनी पत्नी रिवाबा को दिया है.

क्या बोले जडेजा

    रवींद्र जडेजा ने जीत के बाद पत्नी को लेकर कहा 'वह उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से मदद करती हैं.

राजकोट घरेलू मैदान

    जडेजा सौराष्ट्र से घरेलू क्रिकेट खेले हैं, इसलिए राजकोट उनका घरेलू मैदान है, जिस पर जडेजा ने कमाल दिखाया.

More Stories