IND vs ENG: केएल राहुल ने खोला अपनी पारी का राज, क्या है टीम इंडिया की रणनीति


Antriksh Singh
26 Jan 2024

कुल बढ़त 175

    इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब पर भारत का दूसरे दिन स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 421 रन हो चुका है. इस तरह टीम इंडिया की कुल बढ़त 175 हो चुकी है.

शतक से चूके राहुल

    पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन केएल राहुल अपने शतक से चूक गए. उनकी 123 गेंदों पर 86 रनों की पारी का अंत टॉम हर्टली ने किया.

पारी का राज

    केएल राहुल ने इस पारी के बाद कहा कि साउथ अफ्रीका में लगाए शतक ने उनको कॉन्फिडेंस दिया है.

साउथ अफ्रीका से बिल्कुल अलग हालात

    राहुल ने बताया कि उनका मकसद पॉजिटिव रहना था और पिच साउथ अफ्रीका से बिल्कुल अलग थी.

पिच कैसी थी

    पिच पर थोड़ा टर्न था. ये समय के साथ धीमी होती जा रही है. ऐसे में शॉट खेलने की चुनौती थी और अवसर भी.

मिडिल ऑर्डर का लुत्फ उठा रहे हैं

    राहुल ने कहा कि वे लंबे समय तक टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने के बाद मिडिल ऑर्डर का लुत्फ उठा रहे हैं.

टीम की रणनीति क्या थी

    मैच के बारे में राहुल ने कहा कि दूसरे पूरे दिन बैटिंग करने की प्लानिंग थी.

जडेजा से उम्मीदें

    भारत के बल्लेबाजों को खुलकर बैटिंग करने का मौका मिला है. रवींद्र जडेजा 81 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इंग्लैंड के लिए चीजें मुश्किल

    भारत कल पहले सेशन में पूरी बैटिंग की ओर देखेगा. एक बार बढ़त 250 के करीब होती है तो इंग्लैंड के लिए चीजें आसान नहीं रहेंगी.

More Stories