भारत के पहले नंबर 1 पेसर बनने के बाद बुमराह का 'मुंहतोड़' रिएक्शन वायरल


Antriksh Singh
08 Feb 2024

जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचकर न केवल इतिहास बनाया बल्कि अपने आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया.

विशाखापत्तनम में कमाल

    30 वर्षीय बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 9 विकेट लेकर भारत को 106 रनों से जीत दिलाई थी. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.

नंबर 1 गेंदबाज

    जीत के कुछ ही दिनों बाद, बुमराह को आईसीसी की ताजा टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज घोषित किया गया.

चौथे भारतीय

    बुमराह आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं. उनसे पहले अश्विन, रवींद्र जडेजा और बिशन सिंह बेदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

BCCI ने दी बधाई

    टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की.

वायरल हुआ रिएक्शन

    बुमराह का "समर्थन बनाम बधाई" वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने आलोचकों पर निशाना साधा है.

काफी संघर्ष के बाद मिला नया मुकाम

    गौरतलब है कि बुमराह 2022 में निचली पीठ की चोट के कारण काफी समय तक मैदान से बाहर रहे थे.

11 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे

    उन्हें 2022 एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा था. वे लगभग 11 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे.

धमाकेदार वापसी

    पिछले साल आईसीसी विश्व कप में भी उन्होंने अनुभवी मोहम्मद शमी के साथ मिलकर भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी.

More Stories