हरमनप्रीत कौर का बड़ा कारनामा, बना दिया ये खास रिकॉर्ड


Gyanendra Sharma
22 Dec 2024

वनडे सीरीज

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद आज से वनडे सीरीज का आगाज किया.

हरमनप्रीत कौर

    रविवार को खेले जा रहे इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक खास मुकाम हासिल किया.

बतौर कप्तान वनडे में पूरे किए 1 हजार रन

    हरमनप्रीत कौर ने बतौर कप्तान वनडे में पूरे किए 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं. खराब फिटनेस के चलते बाहर बैठने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे सीरीज में वापसी की.

1 हजार रन

    उन्होंने पहले ही वनडे मैच में बतौर कप्तान भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में 1 हजार रन पूरे करने का कीर्तिमान अपने नाम किया.

इस लिस्ट में सिर्फ मिताली राज

    इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक खास सूची में जगह बना ली, जिसमें अभी तक सिर्फ मिताली राज ही शामिल थीं.

34 रन की पारी

    हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. उन्होंने 23 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली.

More Stories