38 के हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा, जानिए कितनी है नेटवर्थ
Gyanendra Sharma
30 Apr 2025
38 साल के हुए रोहित
भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह 38 साल के हो गए हैं.
MI के लिए खेलते हैं रोहित
रोहित इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं.
इस सीजन में रन
इस सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित ने अब तक 9 मैच खेलते हुए 240 रन बना लिए हैं.
आईसीसी खिताब
उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 से चले आ रहे आईसीसी खिताब का सूखा खत्म किया.
टी20 विश्व कप का खिताब
2024 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता.
नेटवर्थ
रोहित शर्मा की नेटवर्थ करीब 214 करोड़ रुपये हैं. क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, आईपीएल और क्रिकेट मैच खेलने के पैसे मिलते हैं.
मुंबई में दो अपोर्टमेंट
मुंबई में उन्हें अपने दो अपोर्टमेंट से किराया भी मिलता है. करीब हर महीने 3 लाख रुपये उन्हें अपने अपार्टमेंट से किराया मिलता है.