गौतम गंभीर का ट्रक ड्राइवर से झगड़ा, दे रहा था गाली
India Daily Live
16 Sep 2024
गंभीर का गुस्सा
टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के गुस्से के बारे में सबको पता है. गंभीर कई बार मैदान में गुस्सा करते देखे गए.
आकाश चोपड़ा ने बताई कहानी
दिल्ली के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बताया कि एक बार गंभीर ट्रक ड्राइवर से लड़ गए थे.
ट्रक ड्राइवर के साथ लड़ाई
चोपड़ा ने बताया कि गौतम वह व्यक्ति है जिसने एक बार दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर के साथ लड़ाई की थी.
कॉलर पकड़ लिया
आकाश चोपड़ा ने बताया, वह अपनी कार से उतरा और ट्रक पर चढ़ गया और ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया.
गाली दे रहा था
ट्रक ड्राइवर ने गलत रास्ता लिया था और गाली दे रहा था. मैंने कहा कि गौती, तुम क्या कर रहे हो?
मेहनती हैं गंभीर
चोपड़ा ने कहा कि हालांकि गंभीर बहुत मेहनती क्रिकेटर हैं, लेकिन उसे जल्दी गुस्सा आता है.
सबका स्वभाव अलग
चोपड़ा ने कहा, स्वभाव से वह बहुत ही चिड़चिड़ा हो सकता है. लेकिन हर किसी का चरित्र अलग होता है.