Prithvi shaw की आंधी, बल्ले से मचा दी तबाही, ठोके इतने रन


India Daily Live
30 Jul 2024

पृथ्वी शॉ

    टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे पृथ्वी शॉ इन दिनों वो इंग्लैंड में चल रहे डोमेस्टिक वनडे कप में खेल रहे हैं.

29 जुलाई को हुआ मैच

    नॉर्थहैम्पटनशायर और मिडिलसेक्स के बीच 29 जुलाई को खेले गए मुकाबले में पृथ्वी शॉ ने दमदार बैटिंग का नजारा पेश किया.

76 रन, 12 चौके एक छक्का

    शॉ ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 58 गेदों का सामना करते हुए 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 76 रन बनाए.

मैच का हाल

    पृथ्वी की इस पारी के दम पर टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 317 रन किए, जवाब में मिडिलसेक्स ने 5 विकेट खोकर 48.1 ओवर में मैच जीत लिया.

जल्द करेंगे वापसी!

    भले ही पृथ्वी शॉ की टीम को हार मिली हो, लेकिन उनकी इस पारी से साफ कर दिया है वो टीम इंडिया में जल्द वापसी कर सकते हैं.

फिटनेस खराब

    पिछले कुछ सालों में पृथ्वी शॉ का फॉर्म खराब रहा है. उनकी फिटनेस भी सवालों के घेरे में है. इसी वजह से शॉ टीम से ड्रॉप किए गए थे.

सचिन-सहवाग से हुई तुलना

    एक समय पृथ्वी शॉ की तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से की जाती थी.

3 साल से बाहर चल रहे

    पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट 2020, आखिरी वनडे 2021 और आखिरी टी20 2021 में खेला था. वे 3 साल से बाहर हैं.

करियर

    पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 42 की औसत और 86.04 की स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं हैं.

वनडे करियर

    अगर वनडे करियर की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 6 मैचों में 31 की औसत से 139 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113 का रहा है. एकमात्र टी20 में जीरो रन है.

More Stories