WCL 2024: फिर धमाल मचाने आ रहे युवराज, रैना, ब्रेट ली, अफरीदी समेत कई दिग्गज


Bhoopendra Rai
02 Feb 2024

वापस लौटेगा सिक्सर किंग

    टीम इंडिया के सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्के लगाते दिखेंगे.

कई दिग्गज एक्शन में होंगे

    युवराज के अलावा सुरेश रैना, शाहिद अफरीदी, केविन पीटरसन और ब्रेट ली जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी एक्शन में होंगे.

इस बोर्ड से मिली मान्यता

    ये सभी सितारे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स (WCL) में एक साथ खेलते नजर आएंगे, इसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से मान्यता प्राप्त है.

कहां होगी लीग

    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स (WCL) लीग 3 से 18 जुलाई तक इंग्लैंड के एजबेस्टन में मैदान पर होगी.

अजय देवगन बने ब्रांड एंबेसडर

    इस लीग से जाने माने फिल्म एक्टर अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है, वो इस लीग के ब्रांड एंबेसडर बने हैं.

इन देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

    इस लीग में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकेंगे.

ये खिलाड़ी ही ले सकेंगे हिस्सा

    लीग में वही खिलाड़ी शिरकत कर सकेंगे जो या तो रिटायर हो चुके हैं या इस समय किसी बोर्ड के कॉन्ट्रैक्ट में नहीं बंधे हैं.

जबावा एंटरटेनमेंट आयोजित कर रही लीग

    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स टी20 लीग को बॉलीवुड फिल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी जबावा एंटरटेनमेंट ऑर्गेनाइज कर रही है.

More Stories