Duleep Trophy 2024: टीम इंडिया के 3 स्टार क्यों हो गए बाहर?


India Daily Live
05 Sep 2024

दलीप ट्रॉफी 2024

    आज से दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज हो गया है, यह टूर्नामेंट 6 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा.

ये स्टार ले रहे हिस्सा

    इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे जैसे नाम शामिल हैं.

तीन स्टार बाहर

    दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से टीम इंडिया के तीन स्टार खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

1. ईशान किशन

    ईशान को ग्रोइन में चोट है. उन्हें यह चोट बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान लगी थी. इसलिए वो पहला मैच नहीं खेले पाए हैं.

इंडिया डी में था नाम

    ईशान किशन को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी में मौका मिला था, जिसमें अब उनकी जगह संजू सैमसन को जगह मिली है.

2. सूर्यकुमार यादव

    स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया सी में जगह मिली थी.

क्यों हुए बाहर

    सूर्या को कोयंबटूर में टीएनसीए इलेवन के खिलाफ बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेलते समय हाथ में चोट लग गई थी.

3. प्रसिद्ध कृष्णा

    तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले दौर के मुकाबले से बाहर हो गए हैं. वो अब तक फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं.

फरवरी से ही मैदान से बाहर हैं

    कृष्णा को शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया-A में चुना गया था. इस साल फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी, तभी से वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

More Stories