अय्यर, भरत, पडिक्कल फ्लॉप, Axar Patel ने बल्ले से मचा दी तबाही


India Daily Live
05 Sep 2024

दलीप ट्रॉफी 2024

    5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज हो चुका है. आज दो मुकाबले खेले जा रहे हैं.

इंडिया सी बनाम इंडिया डी

    इंडिया सी और इंडिया के बीच अनंतपुर में मुकाबला चल रहा है. जिसमें टीम डी पहले बैटिंग कर रही है.

पहली पारी

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम डी पहली पारी में 164 रन ही बना सकी है.

स्टार बैटर फ्लॉप

    टीम के स्टार बल्लेबाज अय्यर, पडिक्कल, श्रीकर भरत पूरी तरह फ्लॉप हो गए, लेकिन अक्षर पटेल ने तबाही मचा दी.

अक्षर ने कूटे 86 रन

    अक्षर पटेल ने 7वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 118 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 86 रन बनाए.

वन मैन आर्मी दिखे अक्षर

    अक्षर के अलावा टीम को कोई दूसरा बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाया. वो वन मैन आर्मी नजर आए.

इंडिया सी के लिए किसने लिए विकेट?

    अक्षर के आउट होते ही टीम 164 रन पर समिट गई. इंडिया सी के लिए विजयकुमार बैशाख ने 3, अंशुल कम्बोज ने 2, हिमांशु चौहान ने 2 विकेट लिए.

4 टीमें ले रहीं हिस्सा

    दलीप ट्रॉफी में इस बार 4 टीमों ने हिस्सा लिया है. इनमें इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी, इंडिया डी शामिल हैं.

More Stories