KL Rahul हताश-निराश, इस बॉलर ने दे दिया दर्द!


India Daily Live
07 Sep 2024

दलीप ट्रॉफी 2024

    5 सितंबर से शुरू हुई दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में चार टीमों के बीच 2 मुकाबले चल रहे हैं.

2 मैच

    इंडिया ए बनाम इंडिया बी के बीच चेन्नई में मैच है, जबकि इंडिया सी बनाम इंडिया अनंतपुर में खेल रही हैं.

केएल राहुल

    स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंडिया ए का हिस्सा हैं, जो शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रहे हैं.

37 रन बनाए

    दलीप ट्रॉफी में उतरे राहुल ने पहली पारी में बढ़िया बैटिंग की. उन्होंने 111 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए.

सुंदर ने दिया दर्द

    राहुल बढ़िया लय में दिखे. वो फिफ्टी की तरफ बढ़ ही रहे थे कि ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने उन्होंने क्लीन बोल्ड कर दिया.

क्लीन बोल्ड हुए राहुल

    सुंदर की गेंद पर केएल राहुल पूरी तरह बेबस दिखे. बल्ले से गेंद मिस करते हुए सीधा स्टंप में घुस गई.

चौंक गए राहुल

    केएल राहुल आउट होने के बाद चौंक गए. उनके चेहते पर हताशा-निराशा छा गई. उन्हें आउट होने का बड़ा दुख था.

फिफ्टी से चूके

    केएल राहुल ने क्रीज पर अच्छी तरह नजरें जमा ली थीं. वो अपनी पारी को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन सुंदर ने उन्हें आउट करके दर्द दे दिया.

7 महीने बाद मैदान पर दिखे थे

    केएल राहुल ने जनवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था, जिसके करीब 7 महीने बाद वो रेड बॉल फॉर्मेट में मैदान पर उतरे थे.

मैच का हाल

    अगर मैच की बात की जाए तो इंडिया बी ने पहली पारी में 321 रन किए थे, टीम के लिए मुशीर खान ने 181 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

इंडिया ए की पारी

    321 रनों के जवाब में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इंडिया ए ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 224 रन जोड़ लिए हैं.

गिल की टीम 97 रन पीछे

    इंडिया ए अभी 97 रन पीछे चल रही है. गिल की टीम के लिए पहली पारी में आकाशदीप और आवेश खान क्रीज पर हैं.

More Stories