Duleep Trophy 2024: सभी 4 टीमों के कप्तानों से मिलिए


India Daily Live
15 Aug 2024

दलीप ट्रॉफी 2024

    5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज होने जा रहा है. इस बार जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों मिलकर जलवा दिखाएंगे.

19 सितंबर को फाइनल

    5 सितंबर से शुरू होने वाले इस घरेलू टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 सितंबर को होगा.

4 टीमें

    इस बार भारत के सभी नेशनल और लोकल खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 4 टीमों बांट दिया गया है.

स्क्वाड जारी

    बीसीसीआई ने 14 अगस्त को सभी चारों टीमों के स्क्वाड जारी किए हैं, कप्तानों के नाम भी सामने आ चुके हैं.

रोहित-विराट नहीं होंगे

    इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा-विराट कोहली के खेलने की चर्चा थी, लेकिन जारी किए गए स्क्वाड में दोनों दिग्गजों के नाम नहीं हैं.

टीम ए

    इस टीम के कप्तान शुभमन गिल बनाए गए हैं, जिसमें मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रियान पराग, आवेश खान, खलील अहम जैसे स्टार शामिल हैं.

टीम बी

    अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान हैं. इस टीम में जयशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार जैसे प्लेयर शामिल हैं.

टीम सी

    ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं. उनके अलावा इस टीम में सूर्यकुमार यादव, रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, बाबा इंद्रजीत, अभिषेक पोरेल का नाम है.

टीम डी

    श्रेयस अय्यर कप्तान हैं. उनके साथ इस टीम में ईशान किशन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, देवदत्त पड़िक्कल जैसे स्टार शामिल हैं.

More Stories