रणजी ट्रॉफी में ड्रामा, बिहार की दो टीमें ग्राउंड पर खेलने आईं
Gyanendra Sharma
06 Jan 2024
रणजी ट्रॉफी का मजाक
बिहार में रणजी ट्रॉफी का मजाक बन गया. राजधानी पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ बिहार का मैच खेला जा रहा है.
मुंबई की टीम से मुकाबला
मुंबई की टीम बरसों बाद बिहार के खिलाफ रणजी मैच खेल रही है. मुंबई का सामना करने के लिए बिहार ने एक नहीं बल्कि दो टीम चुन ली थी.
स्टेट की 2 प्लेइंग XI
मतलब एक ही स्टेट की 2 प्लेइंग XI. दोनों टीम मैदान में उतर गई और असली होने का दावा करने लगी.
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के दो गुटों के बीच की लड़ाई मैदान तक पहुंच गई, खेल की शुरुआत में अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और मामूली झड़प हुई.
अध्यक्ष-सेक्रेटरी की अलग-अलग टीम
एक वो टीम थी जिसे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने चुना था और दूसरी टीम को एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमित कुमार ने चुनी थी.
सुबह-सुबह मैदान में दो टीम पहुंची
सुबह-सुबह मैदान पर पहुंची दो टीमों में से बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी द्वारा चुनी गई टीम ने खेल खेला.
मैच से पहले बवाल
मैच से पहले जमकर बवाल हुआ. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. आख़िरकार, स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मैच लगभग 11 बजे शुरू हो सका.
राकेश तिवारी का दावा
राकेश तिवारी ने कहा कि हमने योग्यता के आधार पर टीम चुनी है और वह सही टीम है. दूसरे टीम को सचिव द्वारा चुना जा रहा है जो निलंबित है, इसलिए यह असली टीम नहीं हो सकती है.
रणजी चैंपियन मुंबई
बिहार का सामना 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई से हो रहा है. बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
अध्यक्ष की टीम
आशुतोष अमन (कप्तान), साकिबुल गनी (उपकप्तान), विपिन सौरभ (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निगरोध, वीर प्रताप सिंह.