मां की चेन से आया था पहला क्रिकेट किट, अब बेटा टीम इंडिया के लिए खेलेगा


Gyanendra Sharma
13 Jan 2024

टेस्ट टीम का चयन

    इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज खेलने भारत आ रही है. शुरुआती दो मैचों के लिए टीम टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है.

22 साल का ध्रुव जुरेल

    रोहित शर्मा की कप्तानी में 16 सदस्ययी टीम का चयन हुआ है. एक नाम चौंकाने वाला है. उत्तर प्रदेश के 22 साल के ध्रुव जुरेल का.

ईशान किशन की जगह टीम में शामिल

    उन्हें ईशान किशन की जगह बतौर विकेटकीपर चुना गया है. सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ईशान किशन से ऊपर तवज्जो दी है.

यूपी के आगरा से ताल्लुक

    ध्रुव जुरेल का जन्म 1 जनवरी 2001 को यूपी के आगरा में हुआ था. वह 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम इंडिया के उपकप्तान रहे हैं.

शॉट्स की काफी रेंज

    विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव मिडिल ऑर्डर में आकर बैट‍िंग करते हैं, उनके पास शॉट्स की काफी रेंज हैं.

मां ने दिलाई पहली किट

    उन्हें अपनी पहली क्रिकेट किट की जरुत पड़ी तब पिता ने मना कर दिया. मां ने अपनी सोने की चैन बेची और उससे जो पैसा आया, उससे ध्रुव जुरेल ने अपनी पहली क्रिकेट किट खरीदी.

आईपीएल ने पलटी किस्मत

    आईपीएल से ध्रुव की किस्मत पलटी. आईपीएल के 15वें सीजन से पहले मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने जुरेल को अपनी टीम में शामिल किया था, तब उनको 20 लाख रुपए में राजस्थान की टीम ने शामिल किया.

पहले मैच में किया था धमाल

    इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उन्होंने डेब्यू किया, 5 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 15 गेंदों पर 32 रनों की उपयोगी पारी खेली.

More Stories