David Warner ने जाते-जाते बना दिया महारिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज पीछे छूटे


Gyanendra Sharma
06 Jan 2024

डेविड वॉर्नर का आखिरी मैच

    डेविड वॉर्नर ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट आज पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला.

ओपनिंग रिकॉर्ड्स

    वॉर्नर ने ओपनिंग पर बैटिंग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं. उनका रिकॉर्ड तोड़ पाना फिलहाल मुश्किल है.

ओपनिंग बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा शतक

    ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने ओपनिंग बैटिंग करते हुए सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाए हैं. ओपनिंग पर शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी डेविड वॉर्नर से पीछे हैं.

451 पारियों में 49 शतक

    वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की 451 पारियों में 49 शतक लगाए हैं. टेस्ट में 26, वनडे में 22 और टी20 में एक शतक है.

सचिन तेंदुलकर

    लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 342 पारियों में 45 शतक जड़े थे. सचिन वो बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का कारनामा किया है.

रोहित शर्मा

    मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बैटर मैथ्यू हेडन 40-40 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

आखिरी टेस्ट मैच में फिफ्टी

    पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच में वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया.

इंटरनेशनल करियर

    वॉर्नर ने 112 टेस्ट, 161 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 205 पारियों में उन्होंने 8786, वनडे की 159 पारियों में 6932 और टी20 इंटरनेशनल की 99 पारियों में 2894 रन बना लिए.

More Stories