डी गुकेश को मिला 11 करोड़ का इनाम, 18 साल के लड़के का नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
रच दिया इतिहास
भारत के डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महज 18 साल में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया.
चीन के दिग्गज खिलाड़ी को हराया
अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लिरेन को 14वीं बाजी में हरा दिया.
भारत के दूसरे वर्ल्ड चैंपियन
इस जीत के साथ गुकेश भारत के दूसरे वर्ल्ड चैंपियन बन गए. इससे पहले विश्वनाथन आनंद ने पहले इंसान थे जिन्होंने शतरंज का विश्व कप भारत के नाम दिलाया था.
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
गुकेश के इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है. देश के प्रधानमंत्री ने भी उनकी इस जीत की बधाई दी है.
जीत का श्रेय
गुकेश ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को दिया.
आनंद चेस अकादमी
गुकेश ने शतरंज का खेल आनंद की चेस अकादमी से ही सीखी है.
प्राइज मनी मिली
वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही डी गुकेश को 11.45 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली.
5.07 करोड़ रुपये जुड़ा
गुकेश ने कुल तीन बाजियां जीतीं, जिससे उनकी प्राइज मनी में 5.07 करोड़ रुपये जुड़ गए.
20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
वर्ल्ड चैंपियन बनने से पहले उनकी कुल संपत्ति 8.26 करोड़ रुपये थी.अब ये संपत्ति बढ़कर 20 करोड़ रुपये से अधिक की हो गई है.