लग्जरी फ्लैट जितनी महंगी घड़ी! रोनाल्डो ने दिया गर्लफ्रेंड को खास गिफ्ट


Antriksh Singh
02 Feb 2024

जॉर्जिना रोड्रिग्ज को मिली महंगी घड़ी

    जॉर्जिना रोड्रिग्ज को फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से जन्मदिन पर एक महंगी घड़ी उपहार में मिली है.

करीब 90 लाख रुपए कीमत

    इस घड़ी की कीमत 100,000 यूरो से अधिक बताई जा रही है. यह उपहार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

लग्जरी फ्लैट जितनी कीमत

    इस घड़ी की कीमत में एक अच्छे शहर में 2 BHK लग्जरी फ्लैट मिल सकता है. हालांकि बताया गया है कि जॉर्जिना रोड्रिग्ज सादगी पसंद करती हैं.

जॉर्जिना रोड्रिग्ज भौतिकवादी नहीं

    उन्हें भौतिक चीजों से ज्यादा आंतरिक खुशी की परवाह है. रोनाल्डो के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर पहले ही सुपरहिट है.

घड़ी की खूबसूरती पर भी चर्चा हुई

    मालदीव में जॉर्जिना रोड्रिग्ज के जन्मदिन समारोह के बाद, इस घड़ी की कीमत और खूबसूरती पर सबकी नजरें टिक गईं.

जैकब एंड कंपनी की घड़ी

    जैकब एंड कंपनी एक ज्वैलरी और वॉच कंपनी है, जिसके स्थापक जैकब अराबो रोनाल्डो के दोस्त हैं.

अल-नासेर से भी जुड़ाव

    इस कंपनी का अल-नासेर फुटबॉल क्लब के साथ भी कोलाबोरेशन है. फिलहाल रोनाल्डो सऊदी के इसी क्लब के लिए खेलते हैं.

क्लब को लगा बड़ा झटका

    पिछले दिनों क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाद सीजन कप अल में इंटर मियामी मैच में नहीं खेल पाए.

जल्द वापसी करेंगे रोनाल्डो

    हालांकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और जल्द मैदान पर वापसी कर सकते हैं. लेकिन वे इंटर मियामी मैच नहीं खेलेंगे.

More Stories