टीम इंडिया से हटाया दिया गया बुमराह का नाम
Gyanendra Sharma
04 Feb 2025
टीम इंडिया का स्क्वाड
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का स्क्वाड में बदलाव किया गया है.
वरुण चक्रवर्ती की एंट्री
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वनडे टीम में एंट्री हुई है. उन्होंने हाल ही में टी20 सीरीज में मैच विनिंग प्रदर्शन किया था.
जसप्रीत बुमराह
उनकी फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने ये फैसला लिया है. लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम इस टीम में शामिल नहीं है.
बुमराह को चोट
जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह मिली थी.
बुमराह टीम से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर बीसीसीआई की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज में बुमराह का नाम नहीं है.
वनडे सीरीज
टीम इंडिया के स्क्वॉड में सब्जेक्ट टू फिटनेस के तौर पर भी बुमराह का नाम नहीं लिखा गया है. यानी वह वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
पीठ की चोट से परेशान
जसप्रीत बुमराह लंबे समय से पीठ की चोट से जूझते रहे हैं. इस बार भी वह पीठ की चोट के चलते मैदान से बाहर हुए हैं.