BBL 2024: 12 छक्के...10 चौके...T20 WC से पहले मचाया कोहराम, ऑस्ट्रेलिया को मिला नया 'हीरो'
Bhoopendra Rai
23 Jan 2024
टी20 विश्व कप 2024
टी20 वर्ल्ड कप के लिए साल 2024 बेहद खास है. इस साल जून के महीने में वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है.
खिलाड़ियों की खोज में टीमें
सभी टीमें टी20 क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं और टी20 विश्व कप में मजबूत स्क्वाड बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं.
बिग बैश लीग 2024
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2024 में 30 साल के एक बल्लेबाज ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है.
जोश ब्राउन
इस खिलाड़ी का नाम जोश ब्राउन हैं, जो बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट के ओपनर हैं. उन्होंने लीग के सेमीफाइनल में 140 रनों की तूफानी पारी खेली.
जोश ब्राउन ने छक्कों की बारिश की
जोश ब्राउन ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 12 छक्कों की बारिश की और करियर की बेस्ट पारी (140) खेलकर सभी को चौंका दिया.
41 गेंदों में शतक, ठोके 140 रन
जोश ब्राउन ने 41 गेंदों में शतक पूरा किया और 140 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 12 छक्के और 10 चौके लगाकर सभी को हैरान कर दिया.
तीसरा सबसे तेज शतक
जोश ब्राउन ऑस्ट्रेलिया की फेमस टी20 लीग बिग बैश के इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
जोश ब्राउन 12 सिक्स के साथ बिग बैश लीग की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दूसरे नंबर पर गेल (11), क्रेग सिमंस (11) हैं.
ऑस्ट्रेलिया को मिला नया 'हीरो'
टी20 विश्व कप से पहले जोश ब्राउन से रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक तूफानी ओपनर मिल गया है, जिसे नेशनल टीम में जल्द ही जगह मिल सकती है.
जोश ब्राउन का करियर
जोश ब्राउन ने अभी तक 22 टी20 मैच खेले हैं, जिन्हें 150.65 की बढ़िया स्ट्राईक रेट से 571 रन बनाए हैं. वह एक शतक और एक फिफ्टी जमा चुके हैं.