BBL 2024: 57 गेंद पर 140 रन ठोक रचा इतिहास, आखिर कौन है ये विस्फोटक बल्लेबाज
Bhoopendra Rai
23 Jan 2024
जोश ब्राउन
ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग 2024 खेला जा रहा है. इस लीग के सेमीफाइल में ब्रिस्बेन हीट के ओपनर जोश ब्राउन ने तूफानी शतक ठोका और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया.
जोश ब्राउन ने रचा इतिहास
जोश ब्राउन ने गोल्ड कोस्ट में सोमवार शाम एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 140 रनों की तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया.
तीसरा सबसे तेज शतक
जोश ब्राउन ऑस्ट्रेलिया की फेमस टी20 लीग बिग बैश के इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
57 गेंदों पर 140 रन
30 साल के ब्राउन ने कैरारा स्टेडियम में 57 गेंदों में अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड 12 छक्के और दस चौके लगाए. इस पारी के दम पर उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाए हैं.
तीसरी सबसे बड़ी पारी
ब्रिस्बेन हीट के सलामी बल्लेबाज जोश ब्राउन 140 रनों के साथ बिग बैश लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने. पहले नंबर पर मैक्सवेल (154*) हैं.
तीसरी सबसे तेज सेंचुरी
जोश ब्राउन BBL के इतिहास में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले वाले प्लेयर बने हैं. उन्होंने 41 गेंदों में यह कमाल किया. पहले नंबर पर क्रेग सिमंस हैं, जिन्होंने 39 गेंदों में शतक ठोका था.
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
जोश ब्राउन 12 सिक्स के साथ बिग बैश लीग की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. दूसरे नंबर पर गेल (11), क्रेग सिमंस (11) हैं.
कौन हैं जोश ब्राउन
जोश ब्राउन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उनकी उम्र 30 साल हो चुकी है. यह खिलाड़ी विस्फोटक बैटिंग के लिए पहचाना जाता है. उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया.