जिसे CSK ने 1.80 करोड़ में खरीदा, उसने ऑस्ट्रेलिया को भयंकर कूटा
India Daily Live
21 Feb 2024
पहला टी20
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 फरवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हुआ है.
216 रनों का टारगेट
पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड ने 216 रनों का टारगेट सेट किया है.
रचिन-कॉन्वे का कमाल
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 63 जबकि रचिन ने 68 रनों की जबरदस्त पारियां खेलीीं.
रचिन ने ऐसे किया कमाल
रचिन ने पहले 14 रन बनाने के लिए 16 बॉल लीं, फिर अगली 19 गेंदों में 54 रन कूट डाले.
6 छक्के 2 चौके
रचिन ने 35 गेंदों में कुल 68 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके लगाए हैं.
20 मैचों में 214 रन
रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए 2021 में टी20 डेब्यू किया था, वे अब तक 20 मैचों में 214 रन बना चुके हैं.
11 विकेट भी झटके
20 टी20 मैचों में रचिन के करियर की यह पहली फिफ्टी है. वो 11 शिकार भी कर चुके हैं.
वनडे विश्व कप 2023 के हीरो
ये वही रचिन रवींद्र हैं, जिन्होंने वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
578 रन बनाए थे
रचिन ने 10 मैचों में 64.22 की औसत से 578 रन बनाए थे, उनके बैट से 3 शतक और 2 फिफ्टी निकली थीं.
CSK के लिए जलवा दिखाएंगे
रचिन टूर्नामेंट का हालिया फॉर्म बेहद शानदार हैं. अब वो आईपीएल में CSK के लिए धमाल मचाते दिखेंगे.
CSK ने 1.80 करोड़ में खरीदा
रचिन के लिए CSK ने आईपीएल ऑक्शन में 1.80 करोड़ की रकम में अपने साथ जोड़ा था.