एशिया कप में भुवनेश्वर के किस रिकॉर्ड तो ध्वस्त करेंगे हार्दिक पांड्या
Praveen Kumar Mishra
23 Aug 2025
भारत का पहला मुकाबला
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है और टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगी.
रिकॉर्ड तोड़ेंगे हार्दिक
इस बार एशिया कप में भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं.
भुवि के रिकॉर्ड पर नजर
दरअसल, हार्दिक पांड्या भुवनेश्वर कुमार के टी20 एशिया कप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
भुवि के 13 विकेट
भुवि ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में खेलते हुए 6 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.
हार्दिक के नाम 11 विकेट
हार्दिक के नाम अब तक 8 मुकाबलों में 11 विकेट दर्ज हैं.
3 विकेट दूर
पांड्या अगर इस टूर्नामेंट में 3 विकेट अपने नाम करते हैं, तो वे भुवि के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे.
भारत के मुकाबले
बता दें कि भारत को एशिया कप में 10 सितंबर को यूएई, 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान का सामना करना है.