कैप नंबर 278 की विदाई, इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए अजिंक्य रहाणे
किया संन्यास का ऐलान
अजिंक्या रहाणे ने गुरुवार सुबह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
एक दशक तक बल्लेबाजी की दी मजबूती
रहाणे करीब एक दशक तक भारतीय बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी रहे. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी पारियां खेलीं, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास का हिस्सा बन चुकी हैं.
7 साल की उम्र से कर रहे प्रैक्टिस
रहाणे जब सिर्फ सात साल के थे, तब से उन्हें क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए रोज घर से स्टेडियम जाना पड़ता था. पहले दिन उनके पिता उन्हें छोड़ने गए, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने बेटे से कहा कि अब उसे अकेले सफर करना होगा.
पिता के त्याग ने बदल दी जिंदगी
सालों बाद उन्हें पता चला कि वह सफर वास्तव में कभी अकेले नहीं था. उनके पिता दूसरे डिब्बे में बैठकर पूरे रास्ते उन पर नजर रखते थे ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद कर सकें.
रहे विदेशी पिचों के सिकंदर
2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रहाणे ने कमाल किया था. रहाणे की ही कप्तानी में गाबा का घमंड टूटा था. इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में शतक ठोककर टीम इंडिया की सीरीज में वापसी कराई.
टेस्ट क्रिकेट
रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए. इस दौरान 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए.
वनडे क्रिकेट
उन्होंने 90 वनडे मैच खेले हैं जिनमें 35.26 की औसत से कुल 2962 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 3 शतक और 24 अर्धशतक बनाए हैं.
T20 क्रिकेट
20 टी20 क्रिकेट में उन्होंने 375 बनाए. T20I में उनके नाम केवल एक ही अर्धशतक है.
IPL करियर
मौजूदा समय में अजिंक्या KKR की कप्तानी संभाल रहे थे. उन्होंने 2025 में कोलकाता की कप्तानी संभाली थी. अब तक वह कुल 6 IPL फ्रेंचाइजी से खेलते हुए उन्होंने 197 पारियों में 5367 रन बनाए.