भारतीय हॉकी टीम की दीवार PR Sreejesh की शानदार विदाई, हमेशा याद रहेगा आखिरी मुकाबला


India Daily Live
08 Aug 2024

भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है.

2-1 से स्पेन को हराया

    कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर मेडल अपने नाम किया.

13 मेडल

    इस ब्रान्ज मेडल के साथ भारतीय टीम के ओलंपिक में कुल 13 मेडल हो चुके हैं.

भारतीय हॉकी टीम की दीवार

    भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने स्पेन के गोल को डिफेंड करके टीम इंडिया को चैंपियन बनाया.

सेव किए 4 गोल

    उन्होंने इस मुकाबले में 4 गोल सेव किए. उनकी ही बदौलत टीम इंडिया गेम में आगे बनी रही.

आखिरी मुकाबला

    गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी मुकाबला था. पेरिस ओलंपिक के लिए उड़ाने भरने से पहले उन्होंने ऐलान किया था कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट है.

हमेशा याद रहेगा आखिरी मुकाबला

    पीआर श्रीजेश को उनका आखिरी टूर्नामेंट हमेशा याद रहेगा. उन्हें याद रहेगा कि उनके आखिरी मुकाबले ने भारत को पेरिस ओंलपिक में ब्रान्ज मेडल दिलाया था.

शानदार विदाई

    जीत के बाद भारतीय हॉकी टीम ने पीआर श्रीजेश को शानदार विदाई दी. पूरे स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपने कंधे पर बैठाकर उन्हें घुमाया.

2006 में हुई थी टीम इंडिया में एंट्री

    श्रीजेश ने 2006 में कोलंबो में दक्षिण एशियाई खेलों में सीनियर राष्ट्रीय टीम में डेब्यू किया था. 18 साल के अपने करियर में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की.

टीम इंडिया को नई बुलंदियों पर पहुंचाया

    भारतीय टीम को पीआर श्रीजेश ने नई बुलंदियों पर पहुंचाया है. इसके लिए उनका तहे दिल से आभार!

More Stories