T20 World Cup में हैट्रिक लेने वाले 7 गेंदबाज, सबसे पहले किसने किया था ये कमाल?


India Daily Live
22 Jun 2024

टी20 विश्व कप

    टी20 विश्व कप का आगाज 2007 में हुआ था, इस बार इसका 9वां सीजन चल रहा है.

हैट्रिक

    यहां उन 7 गेंदबाजों के बारे में बताया गया है, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में हैट्रिक ली है.

1. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)

    इस खिलाड़ी ने साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी, वे ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज थे.

2. कर्टिस कैंपर (आयरलैंड)

    इस गेंदबाज ने नीदरलैंड के खिलाफ 2021 में हुए टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने का कमाल किया था.

3. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

    इस स्पिनर ने 2021 के टी20 विश्व कप में शारजाह के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कमाल किया था.

4. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)

    2021 के टी20 विश्व कप में इस तेज गेंदबाज ने शारजाह में इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया था.

5. कार्तिक मयप्पन (यूएई)

    2022 के टी20 विश्व कप में इस गेंदबाज ने श्रीलंका के खिलाफ जिलॉन्ग में हैट्रिक ली थी.

6. जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)

    बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2022 के टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ एडिलेड में हैट्रिक ली थी.

7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

    इस तेज गेंदबाज ने 2024 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में यह कमाल किया है.

More Stories