5 ऐसे खिलाड़ी, जो टी-20 फॉर्मेट में संजू सैमसन की ले सकते हैं जगह


Praveen Kumar Mishra
04 Feb 2025

संजू की चोट

    भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में चोट का सामना करना पड़ा था.

बाहर हुए संजू

    संजू अब चोटिल होकर लगभग डेढ़ महीने के लिए क्रिकेट के एक्शन से बाहर हो गए हैं.

संजू की जगह

    ऐसे में 5 खिलाड़ी हैं, जो संजू की गैरमौजूदगी में टी-20 में पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

5. ऋषभ पंत

    विकेटकीपर बल्लेबाज को संजू सैमसन की अनुपस्थिति में पारी की शुरूआत के लिए मौका दिया जा सकता है.

4. ऋतुराज गयकवाड़

    लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले 23 मैचों में भारत के लिए 143 की स्ट्राइक रेट के साथ 633 रन बनाए हैं. ऐसे में उन्हें मौका मिल सकता है.

3. शुभमन गिल

    संजू के अनफिट होने की वजह से शुभमन गिल को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. गिल ने 21 मैचों में 578 रन बनाए हैं.

2. ईशान किशन

    विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भारत के लिए ओपनिंग का मौका मिल सकता है और उनकी टीम इंडिया में भी वापसी हो सकती है.

1. यशस्वी जायसवाल

    सबसे अधिक इस बात की संभावना है कि यशस्वी जायसवाल को संजू के स्थान पर ओपनिंग का मौका मिले. यशस्वी ने 23 मुकाबलों में 164 की स्ट्राइक रेट के साथ 723 रन बनाए हैं.

More Stories