5 खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीराज में जगह पाने के थे हकदार, अगरकर ने नही दिया भाव!


Praveen Kumar Mishra
12 Jan 2025

5. शिवम दुबे

    भारत के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे ने भारत के लिए 33 मैचों में खेलते हुए 448 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने सैय्यद मुशताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था लेकिन दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ मौका नही मिला है.

4. ईशान किशन

    विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. ईशान ने घरेलू क्रिकेट में भा लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बाद भी इस खिलाड़ी का चयन नही किया जा रहा है.

3. जितेश शर्मा

    जितेश शर्मा को भारत के लिए 9 मैचों में खेलने का मौका मिला है और इस दौरान उन्होंने 147 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उन्हें टीम से लगातार अंदर-बाहर किया जाता रहा है.

2. ऋतुराज गायकवाड़

    सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर से भारत की टीम में नही चुना गया है. इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 23 टी-20 मैचों में 39.56 की औसत और 143.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 633 रन बनाए हैं. इसके बाद भी उन्हें टीम में शामिल नही किया गया है.

1. रजत पाटीदार

    पाटीदार ने साल 2024 में टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस बार सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 186 की स्ट्राइक रेट के साथ 428 रन बनाए थे. इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में नही चुना गया.

More Stories