5 लेयर की सिक्योरिटी, 60 हजार कैमरों से निगरानी, 60 साल बाद पाकिस्तान गई भारतीय टीम


Gyanendra Sharma
30 Jan 2024

द्विपक्षीय सीरीज

    भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तनाव भरे हैं. इसके चलते दोनों मुल्क के बीच क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज पिछले एक दशक से देखने को नहीं मिली है.

60 साल बाद गई टीम इंडिया

    इस बीच भारतीय टीम 60 साल के बाद पाकिस्तान की धरती पर खेलने गई है.

टेनिस टीम पाकिस्तान पहुंची

    पाकिस्तान से मुकाबला करने भारतीय टेनिस टीम पाकिस्तान पहुंची है. भारतीय दल रविवार रात को इस्लामाबाद पहुंचा.

पांच खिलाड़ी गए पाक

    टीम में पांच खिलाड़ी, दो फिजियो और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के दो अधिकारी हैं.

'राष्‍ट्रपति' जैसी सुरक्षा

    इसी बीच भारतीय टीम को वहां 'राष्‍ट्रपति' जैसी सुरक्षा दी गई है. सुरक्षा में एक बम निरोधक दस्ता, दो एस्कॉर्ट वाहन, 5 लेयर सिक्योरिटी हमेशा तैनात रहेंगे.

10 हजार कैमरों से निगरानी

    साथ ही 10 हजार कैमरों से निगरानी होगी. भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर थोड़ी मुश्किलें हो सकती हैं.

अकील खान ने क्या कहा?

    पाकिस्तान के पूर्व टेनिस प्लेयर अकील खान ने कहा कि भारतीय टीम अच्छा महसूस करे तो शहर भी घूम सकती है.

More Stories