बालों को जड़ों से मजबूत बना देंगी ये 9 सब्जियां


Mohit Tiwari
11 Feb 2024

कद्दू

    कद्दू में आयरन और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इस कारण इसको खाने से आपके बाल हेल्दी रहते हैं.

पालक

    पालक में आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस कारण इसका सेवन बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है.

ब्रोकली

    ब्रोकली में फोलेट, पोटैशियम जैसे पोषक होते हैं. इस कारण यह बालों के रोम को मजबूत बनाती है.

प्याज

    प्याज को बालों के लिए औषधि माना गया है. इसका सेवन और रस दोनों ही बालों को हेल्दी बनाने का काम करता है.

गाजर

    विटामिन ए का बेहतरीन स्रोत गाजर का सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

शिमला मिर्च

    शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. इसके साथ ही यह विटामिन सी से भरपूर होती है. ये शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं.

टमाटर

    टमाटर में लाइकोपीन होता है. इस कारण इसका सेवन बालों को हेल्दी बनाता है.

लहसुन

    लहसुन में सल्फर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इस कारण यह बालों के विकास में सहायक होता है.

चुकंदर

    लाल रंग की सब्जी चुकंदर भी लाइकोपीन से भरपूर होती है. इस कारण इसका सेवन बालों को पोषण देता है.

More Stories