बारिश की जादुई दुनिया: मेघालय की 9 सबसे खूबसूरत जगहें
1. नोहकालिकाई झरना (Nohkalikai Falls)
भारत के सबसे ऊंचे प्लंज झरनों में से एक. मानसून में पानी की भारी धार नीचे गिरती दिखती है, चारों तरफ हरी-भरी घाटी इसे और खास बना देती है.
2. मावलिननॉन्ग गांव (Mawlynnong Village)
एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव. बारिश में फूलों और हरियाली से सजा यह गांव देखने लायक है. यहां की लिविंग रूट ब्रिज भी घूम सकते हैं.
3.एलीफेंट फॉल्स (Elephant Falls)
शिलांग के पास तीन स्तर का सुंदर झरना. मानसून में पानी की तेज धार इसे और आकर्षक बना देती है. आसपास घूमने के लिए अच्छी जगह है.
4. उमियम झील (Umiam Lake)
शिलांग की शान. बारिश में चारों तरफ से घिरी यह झील बेहद शांत और मनमोहक लगती है. नाव की सवारी का मजा ले सकते हैं.
5. डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज (Double Decker Living Root Bridge)
नॉन्गरियात गांव में स्थित यह अनोखा पुल प्रकृति का कमाल है. मानसून में चारों तरफ हरा-भरा जंगल और बारिश का माहौल इसे यादगार बना देता है.
6.सेवन सिस्टर्स फॉल्स (Seven Sisters Falls)
सोहरा में सात अलग-अलग धाराओं वाला झरना. मानसून में यह पूरी तरह फुल फ्लो में रहता है और दूर से देखने पर अद्भुत लगता है.
7. मावस्माई गुफा (Mawsmai Cave)
प्राकृतिक गुफा जहां अंदर ठंडी हवा और अनोखे स्टैलगमाइट-स्टैलेक्टाइट देखने को मिलते हैं. बारिश के मौसम में इसका अनुभव और रोमांचक हो जाता है.
8.डावकी नदी (Dawki River / Umngot River)
क्रिस्टल क्लियर पानी वाली नदी. मानसून में आसपास का हरा-भरा माहौल इसे और सुंदर बना देता है, नाव की सवारी यहां जरूर करें.
9. लैतलुम कैन्यन (Laitlum Canyon)
‘ग्रैंड कैन्यन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर. मानसून में घने बादल और हरी-भरी घाटियां यहां का नजारा लुभावना बना देती हैं. ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट. ये जगहें मानसून में पूरी तरह अलग रंग दिखाती हैं.