कहती थीं नानी, चेहरे पर तुरंत निखार लाता है ये वाला पानी
बड़े काम के होते हैं दादी-नानी के नुस्खे
दादी-नानी के नुस्खे काफी फायदा देने वाले होते हैं. सबसे खास बात ये है कि इनका साइड इफेक्ट भी न के बराबर होता है.
स्किन के लिए फायदेमंद है ये पानी
नानी के नुस्खों की बात करें तो अधिकतर स्किन और बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए वे चावल के पानी को बेस्ट मानती थीं.
बहुत फायदेमंद है चावल का पानी
चावल के पानी में विटामिन बी1, सी और ई, फाइबर, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इस कारण यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है.
दाग-धब्बे होते हैं दूर
चावल के पानी को स्किन पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं.
ब्लैकहेड्स की समस्या करे दूर
स्किन पर होने वाले ब्लैकहेड्स की समस्या से निजात पाने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
सनबर्न का प्रभाव होता है दूर
धूप के अधिक संपर्क में आने से स्किन झुलस जाती है. ऐसे में चावल के पानी का प्रयोग करने से सनबर्न की समस्या दूर होती है.
एजिंग की प्रक्रिया करे धीमी
स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को दूर करने व एजिंग की समस्या को धीमा करने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्लींजर की तरह करें प्रयोग
चेहरे की सफाई करने के लिए भी आप चावल के पानी का प्रयोग कर सकते हैं.
ऐसे बनाएं चावल का पानी
एक पैन में 1 कप चावल में 3 कप पानी डालकर उबालें. इसके बाद इसे छान लें और ठंडा होने दें. इस पानी को फिर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं.