चेहरे से बर्फ रगड़ने से मिलते हैं ये 9 फायदे


Mohit Tiwari
27 Feb 2024

आता है इंस्टेंट ग्लो

    अगर आप इंस्टेंट ग्लो चाहते हैं तो स्किन पर बर्फ लगा सकते हैं. इसको लगाने से नेचुरल ग्लो आता है.

अच्छा होता है ब्लड सर्कुलेशन

    चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. इससे आपके गाल नेचुरली पिंक नजर आते हैं.

मुंहासे होते हैं दूर

    बर्फ की मसाज करने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है. आप कपड़ें में बर्फ लपेटकर स्किन पर लगा सकते हैं.

पफी आईज

    ज्यादा देर तक कंप्यूटर या मोबाइल चलाने से आंखों में सूजन आ जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

डार्क सर्कल से मिलता है छुटकारा

    आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों पर आइस क्यूब रगड़ने से डार्क सर्कल से छुटकारा मिल सकता है.

रिंकल्स होते हैं दूर

    चेहरे पर बर्फ रगड़ने से बढ़ती उम्र के चलते होने वाले रिंकल्स दूर होने लगते हैं और स्किन टाइट होती है.

ऑयली स्किन से मिलता है छुटकारा

    चेहरे पर बर्फ रगड़ने से ऑयल पोर्स बंद हो जाते हैं. इससे एक्स्ट्रा ऑयल प्रोड्यूस नहीं हो पाता है.

देर तक बना रहता है मेकअप

    मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ से मसाज करते हैं तो यह प्राइमर का काम करता है. इससे आपका मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है.

सनबर्न से मिलती है राहत

    अगर आप सर्नबर्न या टैनिंग से परेशान हैं तो आप बर्फ से मसाज कर सकते हैं. इससे सनबर्न से छुटकारा मिलता है.

More Stories